पांच नदियों का कहर या कुछ और, पंजाब में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, अब कैसे होगी नैया पार?

Punjab Flood Update

Punjab Flood Update: पिछले कई दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। हाल ही में खबर आई थी कि पंजाब में हालात अब बेहतर हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक डराने वाली खबर सामने आई है। पंजाब पांच नदियों से घिरा हुआ है, इसलिए कहा जाता है कि मानसून के दौरान इन नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे पूरे राज्य में बाढ़ आ जाती है। हालांकि, बाढ़ आने के और भी कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अभी भी पंजाब में लोगों को बाढ़ से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है बांधों से दरियाओं में छोड़ा जा रहा है।

Punjab News Today: भाखड़ा बांध को खोला जाएगा!

Punjab News Today
Punjab News Today

बता दें कि पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का कहर देखा गया है। दूसरी ओर, सामान्य जीवन पटरी पर लौटने से पहले ही एक बार फिर संकट में पड़ता दिख रहा है। हिमाचल में भारी बारिश की आशंका के बीच भाखड़ा बांध के फ्लड गेट को खोलने का फैसला लिया गया है। गुरुवार को फ्लड गेटों को तीन फ़ीट से बढ़ाकर चार फ़ीट तक खोल दिया गया है।

Punjab Flood Update: इस वजह से बाढ़ का खतरा

Punjab Flood Update
Punjab Flood Update

आपको बता दें कि सतलुज में जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर पंजाब में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 48 घंटे बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। सतलुज के पानी से लुधियाना में 14 जगहों पर तटबंध टूटने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसी तरह, जालंधर में भी लोगों को यही डर सता रहा है। बताया जा रहा है कि सतलुज का जलस्तर बढ़ने से पानी छोड़ा जाएगा और इससे फिर बाढ़ की समस्या पैदा हो सकती है।

Punjab Weather: पंजाब का मौसम

Punjab Weather
Punjab Weather

पंजाब में मौसम को लेकर राहत भरी भविष्यवाणी की जा रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, हल्की बारिश की उम्मीद है। 13 सितंबर को सामान्य बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज़्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम साफ़ रहने के कारण बचाव अभियान तेज़ कर दिए गए हैं।

Five Rivers of Punjab: पंजाब की पांच नदियां

Five Rivers of Punjab
Five Rivers of Punjab

भारत का एकमात्र राज्य पंजाब जहां 5 नदियां बहती हैं। पंजाब को हम पांच नदियों की भूमि भी कहते हैं। पंजाब का अर्थ है-पांच नदियों का क्षेत्र। इनमें 5 नदियां हैं- झेलम , व्यास , सतलुज , रावी , चिनाब।

ये भी पढ़ें- ‘2 बजे होगा ब्लास्ट’, दिल्ली HC के बाद बॉम्बे HC को मिली धमकी; मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।