Delhi High Court Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में लगातार बम की धमकियां मिल रही है। स्कूलों के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट के बाद बॉम्बे HC को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। कोर्ट में बम होने का कॉल आया, जिसके बाद सभी बेंच अचानक उठ गईं। बम निरोधक दस्ता कोर्ट पहुंच गया है और जांच कर रहा है।
Delhi HC Bomb Threat: 2 बजे के बाद होगा ब्लास्ट

कोर्ट परिसर को भी खाली कराया गया है। हाईकोर्ट से सभी जज और वकील निकल चुके हैं और अब बम निरोधक दस्ता कोर्ट की जांच कर रहा है। बता दें ईमले कि जरिए बम की धमकी दी गई है, जिसमें लिखा है कि दिल्ली हाई कोर्ट में दोपहर दो बजे के बाद बम का धमाका होगा। दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को धमकी भरा एक ईमेल मिला। ईमेल में दोपहर बाद विस्फोट होने की चेतावनी दी गई है। धमकी के बाद हाईकोर्ट का पूरा परिसर खाली करा दिया गया, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Delhi HC News: जज चैंबर में धमाका होगा!

दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया है, “उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।”ईमेल में दावा किया गया कि तीन बम प्लांट किए गए हैं। यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई है। ईमेल में स्थान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन कोर्ट का जिक्र है।
ईमेल के जरिये मिली धमकी
ईमेल मैसेज में लिखा है, “शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत। जज रूम या कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।”इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र है, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई है। इसके साथ ही, ईमेल में एक व्यक्ति के नाम का जिक्र करते हुए उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। मैसेज में लिखा है, “आईईडी डिवाइस की लोकेशन और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेंगोट्टायन से संपर्क करें।”
Delhi Police: दिल्ली पुलिस अलर्ट
बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया है, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। इससे पहले, 9 सितंबर को, दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। यह घटना हाल के महीनों में कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को मिले फर्जी ईमेल के बाद हुई।
Bombay HC: बॉम्बे HC को भी मिली धमकी

वहीं, बम की धमकी वाले ईमेल के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को भी खाली करा दिया गया है। वकीलों, जजों और अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी कोर्ट रूम की तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ते की टीमें यहां पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, शपथ ग्रहण में दिखे धनखड़, देखें VIDEO


Download Android App
Download iOS App




