सुबह-सुबह दहल उठा गोपालगंज, हुसैन को लगी गोली; जानें पुलिस ने क्यों ठोका

Summary :

Gopalganj Police Encounter: बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों ही प्रतिबंधित है, फिर भी आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिससे यह मालूम चलता है कि भले ही बिहार की नीतीश सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन कई माफिया ऐसे भी हैं जो प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे शराब बेचते और पीते हैं। ऐसे में गोपालगंज जिले से एक ताजा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार पुलिस शराब तस्कर को पकड़ने पहुंची। इस दौरान शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें मुख्य आरोपी…

Gopalganj Police Encounter: बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों ही प्रतिबंधित है, फिर भी आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिससे यह मालूम चलता है कि भले ही बिहार की नीतीश सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन कई माफिया ऐसे भी हैं जो प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे शराब बेचते और पीते हैं। ऐसे में गोपालगंज जिले से एक ताजा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार पुलिस शराब तस्कर को पकड़ने पहुंची। इस दौरान शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें मुख्य आरोपी हुसैन को गोली लग गई।

Bihar News Today: आज सुबह की घटना

Gopalganj Police Encounter
Gopalganj Police Encounter

बता दें कि शुक्रवार की सुबह शराब बिक्री की खबर सुनकर बिहार पुलिस की एक विशेष टीम गोपालगंज जिले में पहुंची थी। जहां शराब तस्करों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सद्दाम हुसैन को गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर भठवां मोड़ के पास की है।

Gopalganj Crime News: कहां का रहने वाला है अपराधी?

Gopalganj Police Encounter
Gopalganj Police Encounter

हुसैन सिवान के बड़हडिया के शिवराजपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह गोपालगंज में गैराज में काम करता है। इस घटना को लेकर गोपालगंज पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दूसरे प्रदेश से आने वाले गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी और आगे की कार्रवाई की।

पुलिस-तस्कर के बीच मुठभेड़

Gopalganj Police Encounter
Gopalganj Police Encounter

पुलिस की तलाशी के दौरान एक स्कॉर्पियो में शराब होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। लेकिन गाड़ी के अंदर बैठे आरोपी हुसैन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आरोपी हुसैन को गोली लग गई, उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया, बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसे बनाया प्लान

Gopalganj Police Encounter
Gopalganj Police Encounter

बता दें कि मौके से पुलिस को कई कार्टन शराब मिले हैं। वहीं शराब के साथ-साथ देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। घायल अपराधी हुसैन को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इन दिनों बिहार भर में शराब तस्करी को रोकने के लिए बिहार पुलिस की तरफ से अलग-अलग जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह पर छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़ें-  किर्क की हत्या के बाद छत से कूदकर भागा किलर, देखें अमेरिका में सनसनी मचाने वाले का लेटेस्ट Video

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।