चार्ली किर्क की हत्या के बाद छत से कूदकर भागा किलर, देखें अमेरिका में सनसनी मचाने वाले का लेटेस्ट Video

Summary :

Charlie Kirk Murder Video: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चार्ली किर्क की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अब इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हत्याकांड के बाद की घटनाएं कैद हैं। यह घटना 10 सितंबर को यूटाह वैली यूनिवर्सिटी में हुई, जब किर्क एक इवेंट के दौरान लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। Charlie Kirk Crime Footage: FBI ने शेयर किया वीडियो FBI ने इस मामले…

Charlie Kirk Murder Video: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चार्ली किर्क की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अब इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हत्याकांड के बाद की घटनाएं कैद हैं। यह घटना 10 सितंबर को यूटाह वैली यूनिवर्सिटी में हुई, जब किर्क एक इवेंट के दौरान लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

Charlie Kirk Crime Footage: FBI ने शेयर किया वीडियो

FBI ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और संदिग्ध शूटर की तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली चलाने के बाद संदिग्ध एक इमारत की छत से छलांग लगाकर यूनिवर्सिटी से भाग जाता है। छत से इकट्ठे किए गए सबूतों में शूटर के जूते के निशान, हथेली की छाप (फिंगरप्रिंट), और बांह के निचले हिस्से की छाप शामिल हैं। हत्या में इस्तेमाल की गई गन और गोलियों को यूनिवर्सिटी के पास के एक जंगली इलाके से बरामद किया गया है।

Charlie Kirk Murder Video

Charlie Kirk Murder: जानकारी देने पर एक लाख डॉलर का इनाम

FBI ने पहले भी एक युवक की कई तस्वीरें जारी की थीं, जो किसी सीसीटीवी फुटेज से ली गई हैं। इनमें वह युवक बेसबॉल कैप और धूप का चश्मा पहने हुए सीढ़ियों पर चढ़ता नजर आता है। अधिकारियों का मानना है कि संदिग्ध कॉलेज-आयु वर्ग का व्यक्ति है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद करने वाले को FBI ने 100,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।

Charlie Kirk: इवेंट में की गई किर्क की हत्या

Charlie Kirk Murder Video
Charlie Kirk Murder Video

चार्ली किर्क की उम्र 31 वर्ष थी। जब वह इवेंट में एक दर्शक के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक उन पर गोली चला दी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें हमलावर की बेरहमी और भीड़ की दहशत साफ दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें- सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की पहली महिला PM, आज ले सकती हैं शपथ

Neha Singh