मूर्ति विसर्जन में 11 से अधिक लोगों की मौत, PM बोले कठिन समय, 200000 रुपए की मदद का ऐलान

Summary :

Madhya Pradesh Big Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मध्य प्रदेश के खंडवा में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। PM Modi Expresses Grief: पीएम ने जताया दुःख Deeply saddened by the loss of lives in an accident at Khandwa, Madhya Pradesh. My thoughts…

Madhya Pradesh Accident

Madhya Pradesh Big Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मध्य प्रदेश के खंडवा में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है।

PM Modi Expresses Grief: पीएम ने जताया दुःख

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल थे, जिनमें आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), और संगीता (16) शामिल हैं।

Big Incident in MP: कैसे घटी दुर्घटना?

Madhya Pradesh Big Accident
Madhya Pradesh Big Accident

बता दें कि खंडवा जिले में विजयदशमी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना में हुआ। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष) शामिल हैं। हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया।

Madhya Pradesh News Today: घायलों की हालत नाजुक

घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 2 अक्टूबर को खंडवा जिले के जामली गांव में हुई, जब 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक गहरे तालाब में गिर गई।

Madhya Pradesh Big Accident
Madhya Pradesh Big Accident

ये भी पढ़ें:सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, NSA के तहत की गिरफ्तारी को दी चुनौती

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।