SCB Medical College Cuttack Fire: ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रामा केयर में भीषण आग लग गई और ICU में भर्ती 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया और अस्पताल के कर्मचारी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि यह आग तड़के 3 बजे ट्रॉमा केयर यूनिट की पहली मंजिल में धधक उठी जिसके बाद पूरे ICU में आग का धुआं भर गया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के समय कई मरीज गंभीर हालात में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
SCB Medical College Cuttack Fire: 10 कर्मचारी भी झुलस गए

यह अस्पताल प्रमुख सरकारी अस्पताल मे से एक है जहां कई मरीज अपने इलाज कराने के लिए आते है और गंभीर हालात के कारण ICU या लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे लेकिन आग लगने के घटना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। इस दौरान बचाव अभियान में 10 कर्मचारी भी झुलस गए और ICU में गंभीर हालात में भर्ती 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Odisha Medical College Fire News: मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया

अस्पताल में भीषण आग लगने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया और घायल मरीजों, अस्पताल और पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशी देने की भी घोषणा की गई है और घायलों को अच्छे उपचार के लिए निर्देश दिए गए है। बता दें कि यह आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी जहां गंभीर मरीजों को शिफ्टिंग करने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था और अन्य मरीजों को अस्पताल कर्मचारीयों, परिजनों की मदद से दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया।
ALSO READ: कनाडा में उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मांगा न्याय


Download Android App
Download iOS App




