अक्टूबर में बच्चों की मौज, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Summary :

School Holidays October 2025: अक्टूबर माह बच्चों के लिए खुशियों का महीना है। इस माह में दशहरा से लेकर दिवाली, छठ पूजा तक मनाया जाता है। जिस वजह से स्कूल, कॉलेज बंद रहते हैं। आप यहां डेट के मुताबिक़ पूरे अक्टूबर माह की हॉलिडे की डिटेल चेक कर सकते हैं और इसी के आधार पर आप किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। October School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज बता दें कि अक्टूबर 2025 माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दीपवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी मनाये जायेंगे। डेट के…

School Holidays October 2025: अक्टूबर माह बच्चों के लिए खुशियों का महीना है। इस माह में दशहरा से लेकर दिवाली, छठ पूजा तक मनाया जाता है। जिस वजह से स्कूल, कॉलेज बंद रहते हैं। आप यहां डेट के मुताबिक़ पूरे अक्टूबर माह की हॉलिडे की डिटेल चेक कर सकते हैं और इसी के आधार पर आप किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

October School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज

School Holidays October 2025
School Holidays October 2025

बता दें कि अक्टूबर 2025 माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दीपवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी मनाये जायेंगे।
डेट के मुताबिक़ माह में 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, सात अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, दिवाली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहारों पर स्कूल, कॉलेज और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बात दें कि ये छुट्टियां राज्य के मुताबिक़ बदल सकती हैं.

School Holidays: ये है हॉलिडे लिस्ट

School Holidays October 2025
School Holidays October 2025
Date Day Festival / Occasion Type of Holiday
1 October Wednesday महानवमी (Mahanavami) Festival Holiday
2 October Thursday गांधी जयंती एवं दशहरा (Gandhi Jayanti & Dussehra) National & Religious Holiday
7 October Tuesday महर्षि वाल्मीकि जयंती (Maharishi Valmiki Jayanti) Festival Holiday
20 October Monday नरक चतुर्दशी, दीपावली (Naraka Chaturdashi & Diwali) Major Festival Holiday
22 October Wednesday गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) Festival Holiday
23 October Thursday भाई दूज (Bhai Dooj) Festival Holiday
27 October Monday हल षष्ठी / ललई छठ (Hal Sashti / Lalai Chhath) Regional Festival Holiday
28 October Tuesday छठ पूजा (Chhath Puja) Major Regional Holiday

School Holidays October 2025: अपने-अपने राज्यों के अनुसार चेक करें हॉलिडे लिस्ट

School Holidays October 2025

छात्रों को सूचित किया जाना चाहिए कि ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। चूँकि छठ बिहार का एक विशेष त्योहार है, इसलिए वहाँ कई दिनों की छुट्टियां होती हैं। दुर्गा पूजा भी विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मनाई जाती है। दुर्गा पूजा के कारण पश्चिम बंगाल के स्कूल 6 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दिवाली जैसे कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं, इसलिए दिवाली पर पूरे देश में छुट्टी होती है।

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में RBI ने दिया झटका, नहीं घटेगी आपकी EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।