गाजियाबाद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा, देश की सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है।
राजनाथ ने यहां संजय नगर और राज नगर इलाके में यशोदा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चिकित्सा सेवाओं की वर्तमान व्यवस्था ‘पर्याप्त’ नहीं है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी उपक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य बजट बढा़ने पर विचार कर रही है।
रक्षा क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि देशवासी सेना और अर्धसैनिक बलों के प्रयासों के चलते सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा पुलिस, खुफिया तंत्र और अन्य बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं।
आखिर में रक्षा मंत्री ने कहा कि सांप्रदायिकता देश के लिये खतरनाक है।


Download Android App
Download iOS App



