उत्तर प्रदेश के स्पेशल डायरेक्टर जनरल प्रशांत कुमार ने दिवाली के त्यौहार को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए PAC की 232 कंपनियां, SDRF की तीन कंपनियां और CAPF की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। ये तैयारियां अयोध्या में दीपावली, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ सहित आने वाले त्योहारों को देखते हुए की गई हैं और इसका उद्देश्य पूरे उत्सव के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है।
सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत मिश्रा ने कहा, त्योहारों को देखते हुए PAC की 232 कंपनी, SDRF की 3 कंपनी, CAPF की 3 कंपनी, UPSSF की 8 कंपनी और 400 अंडर ट्रेनिंग सब-इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए हैं। कल अयोध्या में दीपावली है और उसके बाद दिवाली समारोह, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ है। पुलिस को सतर्क रहने और तैयार रहने के लिए कहा गया है।
मूर्ति विसर्जन पर DG ने कही ये बातें
मूर्तियों के विसर्जन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, मां काली और मां लक्ष्मी की 11500 मूर्तियां स्थापित की गई हैं और उनका विसर्जन भी किया जाएगा। हमने उन्हें विसर्जन के दौरान पालन की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी है। डीजी ने कहा कि त्योहारों से पहले महत्वपूर्ण बाजारों में नियमित पुलिस तैनात की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




