जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान टीवी एक्टर Sehban Azim को लगी चोट, पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

Summary :

जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर विवाद जारी है। टीवी अभिनेता सेहबान अजीम ने दावा किया कि छात्रों का समर्थन करने के दौरान पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस मामले पर करण कुंद्रा, एल्विश यादव और शोएब इब्राहिम समेत कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामला चर्चा में बना हुआ है।

जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस जारी है। स्टूडेट्स पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी इस मुद्दे पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच टीवी सीरियल ‘तुझसे है राब्ता’ से पॉपुलर हुए एक्टर सेहबान अजीम ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पहुंचे थे एक्टर

Sehban Azim On Student Protest
Sehban Azim On Student Protest (Source: Google)

मीडिया से बातचीत में सेहबान अजीम ने बताया कि वह स्टूडेंट्स के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचे थे। उनके साथ मुंबई से आईं उनकी दो फीमेल फ्रैंड्स भी मौजूद थीं। हालांकि ऐसे में एक्टर का कहना है कि जब उन्होंने अपनी दोस्तों को लाठीचार्ज से बचाने की कोशिश की, तभी पुलिस ने उन्हें भी लाठियों से मारा।

हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोट

Laaticharge On CJP protesters
Laaticharge On CJP protesters (Source: Google)

सेहबान के मुताबिक, इस घटना के बाद उनके हाथ में सूजन आ गई है, जबकि पैर और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और किसी को भी रिलीफ नहीं दिया।

कई सेलेब्स ने भी दिए रिएक्शन

Celebs Reaction On CJP Protest
Celebs Reaction On CJP Protest (Source: Google)

इस मामले पर टीवी और सोशल मीडिया इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों ने भी अपनी राय रखी। करण कुंद्रा, एल्विश यादव और शोएब इब्राहिम समेत कई कलाकारों ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। एल्विश यादव ने लिखा है कि वो किसी पॉलिटीकल पार्टी का समर्थन नहीं करते, लेकिन स्टूडेंट्स के साथ कथित तौर पर हुई घटना को गलत मानते हैं। वहीं, शोएब इब्राहिम ने भी जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है।

मामले पर जारी है विवाद

CJP protest News
CJP protest News (Source: Google)

हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर अलग-अलग पार्टीयों के अपने-अपने दावे हैं। प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस लगातार जारी है और यह मुद्दा सोशल मीडिया के साथ-साथ नेशनल लेवल पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: CJP प्रोटेस्ट के बाद स्टूडेंट्स के हक को लेकर खड़े हुए Harsh Beniwal और Karan Kundra, जानें क्या है दोनों एकटर्स की राय?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।