CJP प्रोटेस्ट के बाद स्टूडेंट्स के हक को लेकर खड़े हुए Harsh Beniwal और Karan Kundra, जानें क्या है दोनों एकटर्स की राय?

Summary :

अपनी कॉमेडी वीडियोज़ और एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने वाले यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल इन दिनों फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। क्योंकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस कार्रवाई पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट्स के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वो सही नहीं था। लेकिन वहां पर जिस तरह एंटी हिंदु के स्लोगन दिए जा रहे हैं, वो देखकर ये नहीं लगता कि वो स्टूडेंट प्रोटेस्ट हैं। हर्ष बेनिवाल ने स्टूडेंट्स को लेकर क्या कहा? Finally an influencer with the spine to say what’s right…

अपनी कॉमेडी वीडियोज़ और एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने वाले यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल इन दिनों फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। क्योंकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस कार्रवाई पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट्स के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वो सही नहीं था। लेकिन वहां पर जिस तरह एंटी हिंदु के स्लोगन दिए जा रहे हैं, वो देखकर ये नहीं लगता कि वो स्टूडेंट प्रोटेस्ट हैं।

हर्ष बेनिवाल ने स्टूडेंट्स को लेकर क्या कहा?

हर्ष बेनिवाल का कहना है कि मैं उन स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर रहा हूं, जो कि किसी प्रोपेगेंडा के साथ नहीं हैं और अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। जिन स्टूडेंट्स की लड़ाई इस लबात के लिए है कि एजुकेशन सिस्टम के बेहतर कैसे किया जाए, मैं उनके साथ हूं। लेकिन मार खाने के लिए उनके भी आगे कर दिया जा रहा है। मैं किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं करता भाई, लेकिन यहां प्रोटेस्ट में सब अपने प्रोपेगेंडा को पूरा करने के मकसद से आ रहे हैं बस।

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए हर्ष ने कहा कि, ‘सब स्टूडेंट्स को आगे कर रहे हैं कि हम तुम्हारे साथ है, लड़ों ना जाकर तुम। लेकिन उनको भेजने वाले लोगों के मन में भी उसके पीछे एक मोटिव है, आप उस बात को भी समझो। यहां एंटी हिंदु के स्लोगन कोई ऐसे ही थोड़ी ना मार रहा है। वो लोग गलत है जो ऐसा कर रहे हैं, उनको आप मारों डंडे। लेकिन जो असल में स्टूडेंट्स है, जो कि पीसफुली प्रोटेस्ट कर रहे हैं और स्टोन पेल्टिंग नहीं कर रहे।

जो कि असल में अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, मैं उनके साथ हूं। उन स्टूडेंट्स को कुछ मत कहो, प्लीज और अगर मुझे वीडियो बनाने से पहले ये बलना पड़े कि आप मुझे एंटी नेशनल मत बोलना तो फिर ये गलत है। मैं अपना ओपिनियन देने से पहले भी इतना डर रहा हूं ना कि आप मेरी मां बहन पर आ जाओगे या एंटी नेशनल बोल दोगे, तो कुछ तो गलत है ना। चलो उसको सही करते हैं, जय हिंद।’

करण कुंद्रा ने भी स्टूडेट्स पर रखी अपनी राय

Karan Kundra On CJP Protest
Karan Kundra On CJP Protest (Source: Google)

हालांकि हर्ष बेनिवाल के अलावा टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी स्टूडेंट्स को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की, जिसमें उन्होनें स्टूडेंट्स को सपोर्ट में कई बातें कही। पहली फोटो में लिखा था कि, ‘हर सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं- एजंडा क्या था?, किसने पॉलिटीसाइज़ किया?, किसने फायदा उठाया? और किसकी नुकसान हुआ? आज स्टूडेंट्स पर लाठी उठी है और वो भी किस लिए? ये नहीं होना चाहिए था, ये बहुत बुरा हुआ। हर चीज़ में जी जान से सपोर्ट करेंगे….इस बात पर नहीं।’

CJP Protest Karan Kundra
CJP Protest Karan Kundra (Source: Google)

इसके बाद एक और फोटो करण ने शेयर की जिसमें लिखा था कि, ‘ उन लोगों को मारो जो हमारी यूथ को भटका रहे हैं अपने पॉलिटीकल मोटिव के लिए और असल में स्टूडेंट्स की मांगों को सुनो, जो कि है अच्छी और बेहतर एजुकेशन। उनके बिना कल नहीं है, एजुकेशन ही आखरी उम्मीद है कई यंगस्टर्स के लिए।’

कई हस्तियों ने भी जताई नाराजगी

Celebs On CJP Protest
Celebs On CJP Protest (Source: Google)

हालांकि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी सहित कई कलाकारों ने इन घटना को क्रिटीसाइज़ करते हुए स्टूडेंट्स के साथ हुए बिहेवियर पर सवाल उठाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

CJP protest
CJP protest (sOURCE: Google)

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद मार्च का ऐलान किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी, स्टूडेंट्स और पुलिसकर्मी घायल हुए। जिसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: जंतर-मंतर की घटना पर Diljit Dosanjh ने स्टूडेंट्स के लिए उठाई आवाज़, बोले- ‘मैनु एंटी नेशनल कहा जाएगा’

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।