अपनी दो दिन के लिए रिलीज़ हुई फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस कार्रवाई पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट्स के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वो सही नहीं था। दिलजीत ने यह भी कहा कि अगर अपनी बात रखने पर उन्हें फिर से “देशद्रोही” कहा जाता है, तो भी वह इसके लिए तैयार हैं।
छात्रों के समर्थन में रखी अपनी बात

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स की मांगों को सीरियस होकर सुना जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि, ‘जो कुछ हुआ, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और किसी भी स्टूडेंट के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि “जनता की आवाज, रब की आवाज होती है।”
किसान आंदोलन का किया जिक्र

अपने पोस्ट में दिलजीत ने साल 2020 के किसान आंदोलन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, उस समय किसानों का समर्थन करने पर उन्हें कई बार “देशद्रोही” कहा गया था। उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्हें क्रिटीसिज़्म, अपशब्दों और कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी बात खुलकर रखी है।
पहले बनाई थी दूरी
हालांकि यहां दिलचस्प बात तो ये है कि कुछ दिन पहले जब उनसे CJP के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने खुद को इस मुद्दे से दूर बताया था। उन्होंने कहा था कि वह एक कलाकार हैं, नेता नहीं। इसलिए पॉलिटीकल आंदोलनों पर वो कमेंट करने से बचते हैं। हालांकि, जंतर-मंतर पर हुई घटना के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में खुलकर अपनी राय रखी है।
कई हस्तियों ने भी जताई नाराजगी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी सहित कई कलाकारों ने इन घटना को क्रिटीसाइज़ करते हुए स्टूडेंट्स के साथ हुए बिहेवियर पर सवाल उठाए हैं।
क्या है पूरा मामला?

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद मार्च का ऐलान किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी, स्टूडेंट्स और पुलिसकर्मी घायल हुए। जिसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




