भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 15 अगस्त को अपने आवास पर नहीं करेंगे ध्वजारोहण

Summary :

अडवाणी के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, 91 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी बुखार से पीड़ित हैं और इसी कारण वह गुरूवार को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाएंगे।

देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि फ़िलहाल लालकृष्ण आडवाणी बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि कई दशकों बाद ऐसा होगा की अडवाणी अपने आवास पर ध्वजारोहण नहीं करेंगे।
अडवाणी के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, 91 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी बुखार से पीड़ित हैं और इसी कारण वह गुरूवार को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाएंगे।
जारी बयान में कहा गया है कि, ‘यह सूचित किया जाता है कि लालकृष्ण आडवाणी पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं और इसीलिए इस साल 15 अगस्त को उनके आवास 30 पृथ्वीराज रोड पर ध्वजारोहण नहीं होगा।’
पिछले कुछ सालों में अडवाणी के करीबी रहे लोगों कि मृत्यु से भी वो काफी आहत हुए थे। बता दें कि पहले साल 2016 में उनकी पत्नी कमला अडवाणी कि मृत्यु हो गई थी। जिसके सदमे से वो अभी निकले ही नहीं थे कि कुछ समय पहले उनकी पुत्री तुल्य भाजपा कि विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के निधन के बाद वह काफी टूट चुके थे। इस हादसे के कुछ दिनों बाद से ही उनकी तबियत थोड़ी बिगड़ गई थी।    

Desk Team