वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके गाजियाबाद स्थित घर से हिरासत में लिया है। बता दे कि पत्रकार विनोद वर्मा को आज सुबह लगभग 4 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ़्तार किया है। उनसे पिछले 5 घंटे से इंदरापुरम थाने में पूंछताछ की जा रही है ।
पुलिस के का कहना है कि उन पर ब्लैकमेलिंग, रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बता दें कि विनोद वर्मा देशबंधु और बीबीसी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कुछ वक्त पहले तक वह अमर उजाला डिजिटल के प्रमुख थे। साथ ही वो एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के संबंधी हैं।
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि विनोद वर्मा के पास छत्तीसगढ़ के एक रसूखदार मंत्री की सीडी थी। इस सीडी में मंत्री एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। नेता ने आरोप लगाया कि यह सीडी सबके पास थी, ऐसे में विनोद वर्मा की गिरफ्तारी निंदनीय है।


Download Android App
Download iOS App



