लश्कर का कमांडर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चला रहा था मॉड्यूल

Summary :

Shabbir Ahmed Lone Arrest: सुरक्षा एजेंसियो को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉर्डर से लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी बांग्लादेश में रहकर ISI के इशारे पर मॉड्यूल तैयार कर रहा था और लश्कर के स्लीपर सेल के तहत काम कर रहा था। बता दें कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जाल बिछाकर आतंकी को गिरफ्तार किया है और अब पूछताछ जारी है। Shabbir Ahmed Lone Arrest: पूरा नेटवर्क ISI के इशारे पर लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद…

Shabbir Ahmed Lone Arrest: सुरक्षा एजेंसियो को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉर्डर से लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी बांग्लादेश में रहकर ISI के इशारे पर मॉड्यूल तैयार कर रहा था और लश्कर के स्लीपर सेल के तहत काम कर रहा था। बता दें कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जाल बिछाकर आतंकी को गिरफ्तार किया है और अब पूछताछ जारी है।

Shabbir Ahmed Lone Arrest: पूरा नेटवर्क ISI के इशारे पर

Shabbir Ahmed Lone Arrest
Shabbir Ahmed Lone Arrest (Source: Social Media)

लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद को सीमा पार से निर्देश मिलते थे और वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नापाक साजिश रच रहा था और यह पूरा नेटवर्क ISI के इशारे पर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अब जांच की जा रही है, पूछताछ की जा रही है साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकी शब्बीर अहमद के साथ और कितने आतंकी भारत में मौजूद है।

शब्बीर अहमद लोन 2019 में जमानत पर रिहा

इससे पहले 23 फरवरी 2007 को दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि यह मॉड्यूल शब्बीर अहमद लोन के साथ काम कर रहा था, जिसने आतंकवाद के आरोप में 11 जेल में बिताया था, 2019 में जमानत पर रिहा होने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। शबीर अहमद लोन प्रतिबंधित आतंकी संगठन के शीर्ष कमांडरों हाफिज सईद और जाकी-उर-रहमान लखवी के सीधे संपर्क में था, जो 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हैं।

ALSO READ: जयपुर के महेशनगर में शराब की दुकान के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।