किसान आंदोलन के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे किसानों ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों से दिल्ली आ रहे कई किसानों के संगठन शंभू बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। किसानों ने कहा कि हम दिल्ली के मेन हाईवे जाम कर आवाजाही बंद करे देंगे।
इस आंदोलन को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारी सरकार किसान भाइयों से बहुत लगाव रखती है। गलतफहमियां बातचीत के ज़रिए ठीक की जा सकती हैं। कृषि मंत्री जी ने कहा है कि इस पर बातचीत के ज़रिए हल निकाला जाएगा। जिस तरह से इस पर कांग्रेस सियासत कर रही है वो बंद होनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कृप्या किसान इस आंदोलन को वापस लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा किसानों का शोषण किया।
किसान प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर भारी फोर्स तैनात है, लेकिन किसानों के तेवर के आगे पुलिस के पसीने छूटते दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें, आंसू गैस और कुछ जगहों पर लाठियां भी चलाई गई, लेकिन दिल्ली की ओर बढ़ते कदमों को किसान पीछे लेने को तैयार नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



