Shashi Tharoor Convoy Attack: केरल में चुनाव से पहले शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है जहां मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में सांसद शशि थरूर चुनाव प्रचार के लिए सड़क पर उतरे थे लेकिन तभी दो वाहन में सवार 5 लोगों ने काफिले को रोक लिया और इस दौरान गनमैन ने लोगो को हटने के लिए कहा तो उन्होंने गनमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी साथ ही ड्राइवर पर भी हमला कर दिया जिससे बाद इलाके में तनाव फैल गया। गनमैन ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने 5 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है
Shashi Tharoor Convoy Attack: गनमैन और ड्राइवर पर हमला

चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में 5 लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और रास्ता खोलने गए गनमैन और ड्राइवर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी पर हमला होने के बाद वह घायल हो गए और शशि थरूर बाल-बाल बच गए थे। अब गनमैन रतीश केपी की शिकायत के आधार पर वांडूर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Shashi Tharoor Convoy Attack: मुख्य आरोपी उमर के खिलाफ मामला दर्ज
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमले की घटना सिर्फ इस बात से शुरू हुई जब संकरी गली में गनमैन ने काफिले के आगे चल रहे वाहन को तेज चलने के साथ रास्ता देने के लिए अनुरोध किया था लेकिन वाहन में सवार लोगों ने गनमैन पर हमला बोल दिया और आरपियों ने ड्राइवर समेत सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी उमर के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज कर दिया है साथ ही 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर दिया गया है।
ALSO READ: 32 साल, 61 केस! सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सुलझाया पूरा मामला, एक झटके में पति-पत्नी को दिलाया तलाक!


Download Android App
Download iOS App




