एसआईआर देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी, यह जारी रहेगा : दिलीप घोष

Summary :

कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को कई बड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाए गए आरोपों पर दिलीप घोष ने कहा, “हर चीज की जांच चल रही है। आज ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री ही उनके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। इसके ऊपर भी जांच होनी चाहिए।” कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी घटना पर उन्होंने कहा, “यह घटना जो हुई है, वह चिंताजनक है। को-पायलट दूसरे पायलट पर अटैक कर देता है। इस घटना के बारे में अभी भी चीजें खुलकर सामने नहीं…

कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को कई बड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाए गए आरोपों पर दिलीप घोष ने कहा, “हर चीज की जांच चल रही है। आज ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री ही उनके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। इसके ऊपर भी जांच होनी चाहिए।”

कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी घटना पर उन्होंने कहा, “यह घटना जो हुई है, वह चिंताजनक है। को-पायलट दूसरे पायलट पर अटैक कर देता है। इस घटना के बारे में अभी भी चीजें खुलकर सामने नहीं आई हैं कि अंदर क्या हो रहा है। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। पायलट स्मित मच्छर को उनकी बहादुरी के लिए सैल्यूट है।”

ममता बनर्जी द्वारा ज्ञानेश कुमार पर की गई टिप्पणी और एसआईआर को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “एसआईआर तो लागू होगा ही। एसआईआर देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बिना डॉक्यूमेंट के कोई व्यक्ति यहां आए, वोट दे और रहे, इसका अधिकार किसी को नहीं है।”

पश्चिम बंगाल चुनाव में ईवीएम हैकिंग के आरोपों पर दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये ममता बनर्जी का पुराना फंडा है। जब ये चुनाव हार जाते हैं, तो किसी के ऊपर अपने हार का ठीकरा फोड़ देते हैं।”

कांग्रेस के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा, “जैसे-जैसे विंटर सेशन आता है, कांग्रेस के सांसद सदन परिसर में और सदन के बाहर बैठकर धूप सेंकते हैं। इनका धूप सेंकने का काम पूरे दो-तीन महीने तक चलेगा। अगर ये जनता के पास जाकर काम करें, तो जनता इनके बारे में थोड़ा सोच भी सकती है।”

दिलीप घोष ने अपने बयानों में विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार सभी मुद्दों की जांच कर रही है और देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.