Prajwal Revanna: कर्नाटक सीआईडी की एसआईटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे और JDS विधायक एचडी रेवन्ना से पूछताछ की। हालांकि रेवन्ना ने अधिकारियों के तैयार किए गए बयान पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
Highlights:
- HD रेवन्ना से पूछताछ रही है एसआईटी है
- सेक्स स्कैंडल केस में जारी है पूछताछ
- प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी है रेड कार्नर नोटिस
गौरतलब है कि एचडी रेवन्ना को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो मामले में मुख्य आरोपी हैं। प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं।
हाल ही में जारी किया गया था रेड कार्नर नोटिस
सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की हिरासत में एचडी रेवन्ना अधिकारियों के तैयार किए गए बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं। वहीं प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। एचडी रेवन्ना का कहना है कि पीड़िता के अपहरण से उनका कोई संबंध नहीं है। एसआईटी ने अपहरण मामले के दूसरे आरोपी सतीश बाबू और एचडी रेवन्ना के पीए राजगोपाल के भी बयान दर्ज किए हैं।
पीड़िता को बाइक पर ले जाया गया
पीड़िता के बेटे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि एचडी रेवन्ना के रिश्तेदार सतीश बाबू, विधायक के कहने पर पीड़िता को अपनी बाइक पर ले गए थे। यह घटनाक्रम प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिला के यौन उत्पीड़न के फुटेज वाले वीडियो के सामने आने के बाद हुआ। राजगोपाल ने कथित तौर पर एचडी रेवन्ना के आदेश पर महिला को अपने फार्म हाउस पर रखा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईटी मामले के अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर एचडी रेवन्ना से आगे पूछताछ करेगी। एचडी रेवन्ना 8 मई तक एसआईटी की हिरासत में हैं। वहीं प्रज्वल रेवन्ना इस मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



