केतन को जहां से धकेला नीचे, सैलानियों ने उसका नाम रखा ‘सिया पॉइंट’; बढ़े 25 फीसदी अधिक टूरिस्ट

Summary :

महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन वजह कोई प्राकृतिक खूबसूरती नहीं बल्कि केतन अग्रवाल मामला है। यहाँ लोग ‘Ketan Murder Case’ के उस खौफनाक स्पॉट को देखने पहुंच रहे हैं, जहाँ से उसे नीचे फेंका गया था। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोग अब इस जगह को अनौपचारिक रूप से ‘Sia Point’ कहने लगे हैं। आरोपी Siya Goyal और Chetan Chaudhary ने साजिश रचकर केतन को किले से 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया था। अब किले पर आने वाला लगभग हर दूसरा…

महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन वजह कोई प्राकृतिक खूबसूरती नहीं बल्कि केतन अग्रवाल मामला है। यहाँ लोग ‘Ketan Murder Case’ के उस खौफनाक स्पॉट को देखने पहुंच रहे हैं, जहाँ से उसे नीचे फेंका गया था।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोग अब इस जगह को अनौपचारिक रूप से ‘Sia Point’ कहने लगे हैं। आरोपी Siya Goyal और Chetan Chaudhary ने साजिश रचकर केतन को किले से 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया था। अब किले पर आने वाला लगभग हर दूसरा सैलानी स्थानीय गाइडों से इसी ‘सिया पॉइंट’ का रास्ता पूछ रहा है।

पर्यटन में 25% का उछाल

Rise in Tourist in Lohagad Fort
Rise in Tourist in Lohagad Fort (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

आमतौर पर मानसून के सीजन में लोग यहाँ की हरियाली और इतिहास को देखने आते हैं। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, सामान्य दिनों में यहाँ 4 से 5 हजार लोगों की भीड़ होती थी, लेकिन इस हत्याकांड के बाद अचानक पर्यटकों की संख्या में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

हालांकि, इस भीड़ के बढ़ने के पीछे कोई ऐतिहासिक जुड़ाव नहीं, बल्कि उस खौफनाक जगह को करीब से देखने की उत्सुकता है, जिसे स्थानीय लोग बेहद चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण मान रहे हैं।

क्या था मामला

Ketan Murder Case
Ketan Murder Case (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

केतन हत्याकांड एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है, जिसमें पुणे के एक व्यवसायी केतन अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित लवर चेतन चौधरी द्वारा हत्या कर दी गई थी।

यह हत्या महाराष्ट्र के लोनावाला स्थित लोहागढ़ किले की पहाड़ियों में घटी थी जहां से केतन को धक्का मार कर पहाड़ी से नीचे गिरा दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर केतन की मंगेतर सिया और उसके लवर चेतन का हाथ बताया आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – Dr Muskan Soni Suspended: केतन अग्रवाल हत्याकांड का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।