महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मध्य प्रदेश की एक महिला डेंटिस्ट को भारी पड़ गया। डॉक्टरों की प्रतिष्ठित संस्था ‘ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन’ ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
डॉ. मुस्कान पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मृतक केतन अग्रवाल का मजाक उड़ाने का आरोप है, जिसे एसोसिएशन ने मेडिकल पेशे की गरिमा और नियमों के खिलाफ माना है।
क्या थी डॉ. मुस्कान की विवादित पोस्ट?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। मुस्कान ने अपनी पोस्ट में न सिर्फ मुख्य आरोपी सिया गोयल का बचाव किया, बल्कि मारे गए केतन अग्रवाल के गंजेपन और उनके शरीरिक रूप का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “अगर आप ऐसे ही झूठ बोलेंगे, तो जाहिर है आप मरेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में #IHateMen हैशटैग भी लगाया। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग भड़क गए और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करते करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Feminism in a nutshell for you🤷🏻
Muskan Soni, a dentist was mocking, laughing at Ketan’s death and was saying “hashtag I hate men”
Can you trust any feminist doctor anymore?#IHateMen👇🏻 Victim card👇🏻 pic.twitter.com/HDAIW8L2ml
— Chandra🇮🇳🚩 (@Chandra4Bharat) June 30, 2026
5 सालों के लिए Dr Muskan Soni सस्पेंड
विवाद बढ़ता देखा ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIDSA) ने डॉ. मुस्कान सोनी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैसले के तहत अगले 5 सालों तक वे एसोसिएशन के किसी भी पद, कमेटी या सदस्यता का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इसके साथ ही, इस पूरी अवधि के दौरान उन्हें संगठन की किसी भी आधिकारिक गतिविधि में शामिल होने या चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी।

वीडियो जारी कर मांगी माफी
जब मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया और डॉ. मुस्कान सोनी चारों तरफ से घिर गई, तो उन्होंने सोशल मीडिया से अपना विवादित पोस्ट डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक माफीनामा वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि शब्दों के चयन में भारी चूक हुई है और उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना और दुखद घटना का मजाक उड़ाना नहीं था। उन्होंने इसके लिए सार्वजानिक रूप से माफी मांगी। हालांकि एसोसिएशन ने उनकी माफ़ी की स्वीकार नहीं किया है।
क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

महाराष्ट्र के अमीर बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल को 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार दिया गया। आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसको खाई में धकेला। पुलिस जांच में इसके सोची-समझी साजिश बताया गया है। हालांकि सिया और चेतन, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की जांच चल रही है।






















