नई दिल्ली : केंद्र में सत्ताधारी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को चर्चा और वोटिंग होगी। मोदी सरकार के सवा चार साल में पहली बार विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सरकार के पास बहुमत के आंकड़े से ज्यादा नंबर हैं, इसलिए वो इस प्रस्ताव के सफल न होने को लेकर आश्वस्त है। भारत देश के इतिहास में 26 बार अविश्वास प्रस्ताव आए हैं। परंतु विपक्ष को बस दो बार ही सफलता मिली है।
भारत में अविश्वास प्रस्ताव का इतिहास
सबसे ज्यादा 15 बार इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश हुआ है। पीएम रहते वाजपेयी (1996) और मोरारजी देसाई (1978) अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले दे चुके हैं इस्तीफा अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का रिकॉर्ड सीपीएम पार्टी के सांसद रहे और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योतिर्मय बसु के नाम है। उन्होंने चार बार इंदिरा सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। वाजपेयी के पीएम रहते तीन बार 1996, 1999 और 2003 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्ष में रहते हुए दो बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



