सोलापुर अग्निकांड: PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Summary :

मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50,000 की सहायता

सोलापुर में भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसमें फैक्ट्री मालिक, उनके पोते और चार श्रमिकों की जान गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, “महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर सोलापुर एमआईडीसी में अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं।

तड़के लगी आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई कर्मचारी अंदर फंस गए। अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने भीषण लपटों से जूझना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी और अपर्याप्त आपातकालीन तैयारियों के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.