देश के सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने शुक्रवार को ‘निजी कारणों से’ सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया । यह देश का दूसरा सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी का पद है। विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के कार्यालय को रंजीत कुमार का त्याग पत्र आज मिला।
आपको बता दे कि रंजीत कुमार ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। उन्हें 07 जून 2014 से तीन वर्ष के लिए सॉलिसिटर जनरल बनाया गया था।
कुछ माह पहले ही अटॉर्नी जनरल के पद से मुकुल रहतोगी ने भी इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि सरकार अपनी कानूनी टीम को फिर से गठन करना चाहती है, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।
आपको बता दें कि रंजीत कुमार को जून 2014 में सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। वह सुप्रीम कोर्ट के कई मामलों में गुजरात सरकार और एमआईसीस के वकील रहे थे।
रंजीत कुमार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लिए बंगलौर की अदालत में लंबित संपत्ति के मामले में उनका केस लड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



