ये मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है जहां रिषभदेव थाना क्षेत्र में आज तड़के कार और डंपर की टक्कर में कार में सवार चार युवकों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुयी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी डूंगरपुर जिले के चार -पांच युवक तड़के उदयपुर से डूंगरपुर लौट रहे थे कि अचानक उनकी कार गलत दिशा में आ रहे डंपर से टकरा गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कुछ राहगीरों के भी चपेट मे आने की सूचना है। हादसे में घायल चार लोगों को उदयपुर के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



