राजस्थान में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने तथा आंखों में जलन से पीड़ित करीब पांच दर्जन से अधिक लोग शहर के विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज के लिए पहुंचे। आतिशबाजी में घायल हुए लोगों में से चार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पटाखों के साथ ही दीपावली के दिन एक दर्जन से अधिक बच्चे और बड़े विषाक्त भोजन का शिकार अस्पताल पहुंचे। एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त राजधानी के ईएसआई अस्पताल, जयपुरिया, कांवटिया, सेठी कॉलोनी अस्पतालों की इमरजेंसी में भी दर्जनों मरीज पहुंचे।
वहीं आतिशबाजी के कारण जिले में कई जगह आग लगने की घटनाएं हुई है। इन हादसों के पीछे पटाखे और शॉर्टसर्किट मुख्य कारण रहे। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



