नई दिल्ली : हरियाणवी गायक व सिंगर सपना चौधरी शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए दस जनपथ पहुंची। पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं। सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं। सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं।
सपना शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और वहां मौजूद नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस मुख्यालय पहुंची सपना ने बताया कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत प्रभावित है और आने वाले समय में वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं।
https://twitter.com/ISapnachoudhary/status/1010149061746397185
मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई। आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी उन्होंने कहा, “मैं राजनीति में नहीं आऊंगी।” हालांकि सपना ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं।
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, “सपना चौधरी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वह कांग्रेस से प्रभावित हैं और खासकर हरियाणा में पार्टी बढ़ते ग्राफ को वह भी महसूस कर रही हैं।” बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में लंबा सफर तय करने में कामयाब रही थीं। हालांकि वह विजेता नहीं बन सकीं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



