PM के मोबाइल फैक्ट्री के उद्घाटन पर बोले – अखिलेश काम हमारा, फीता काट रहे मोदी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सैमसंग इंडिया अपनी नोएडा की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में ही अपने फ्लैगशिप मॉडल एस 9 समेत सभी तरह के हैंडसेट का निर्माण करता है। यही नहीं सैमसंग नवीनतम टेक्नोलॉजी का लाभ भारतीय ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है। और इसी फैक्ट्री का सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ उद्घाटन करने पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारें दूसरे के किए काम का श्रेय लेने में आगे रहती हैं। दोनों सिर्फ फीता काटने वाली सरकारें हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने नोएडा के सेक्टर 81 में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। इसी पर अखिलेश यादव ने कहा कि सैमसंग मोबाइल यूनिट को उनकी सरकार ने 2016 में ही मंजूरी दे दी थी। अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि अखिलेश ने 2016 की फोटो भी साथ में शेयर की।

उन्होंने योगी सरकार को ‘कैंची वाली सरकार’ बताया और कहा कि ‘यह सरकार हमारी सरकार के कामों के उद्घाटन के फीते काट रही है। यही नहीं, सपा नेताओं ने नोएडा में कई जगहों पर सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री के उद्घाटन को लेकर पोस्टर्स लगाए हैं, जिनमें अखिलेश यादव का धन्यवाद किया गया है। ये पोस्टर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने लगवाए हैं।

अखिलेश की मानें तो सैमसंग प्लांट की शुरुआत उनकी तरक्की की सोच ने 2016 में हर अनुमति प्रदान करके की थी। लेकिन श्रेय लेने में केंद्र सरकार हमेशा आगे रहती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने नोएडा के सेक्टर 81 स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया। सैमसंग कंपनी नोएडा में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार कर रही है। इसके लिए कंपनी ने 4915 करोड़ का निवेश किया है। कहा जा रहा है कि इस फैक्ट्री के चालू होने से 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Desk Team