कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में लगा एक एसपीजी कमांडो 3 सितंबर से लापता चल रहा है। बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में तैनात एक एसपीजी कमांडो से लापता हो गया है। एसपीजी कमांडो राकेश कुमार (31) को 1 सितंबर से गांधी के आधिकारिक आवास पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। हालांकि बाद में पता चला की उस दिन उसकी छुट्टी थी।
खबरों के मुताबिक इसकी तलाश में जुटी तुगलक रोड पुलिस का कहना है कि इस कमांडो का नाम राकेश कुमार है। ये द्वारका स्थित सेक्टर-8 में किराये पर रहता है। जांच में पता चला है कि यह कमांडो अपने घर से वर्दी में एक सितंबर को ड्यूटी के लिए निकला। 10 जनपथ पहुंचकर साथी जवानों से मिला। हालांकि कुछ समय बाद वहां से निकल गया और उसके बाद से लापता है। इस मामले में परिजनों ने बताया कि 2 सितंबर को जब राकेश घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने सोचा कि ड्यूटी डबल हो गई होगी या फिर किसी दोस्त के पास चले गए होंगे। राकेश के मोबाइल फोन पर भी परिजनों ने बात करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो सकी।
जिसके बाद उसका परिवार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा। वहां से भी कोई जानकारी न मिलने पर राकेश के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबुत हाथ नहीं लगा है।


Download Android App
Download iOS App



