Starlink First Office in New Delhi: टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलोन मस्क ने भारत की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड महत्वाकांक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का संकेत दिया है। इसी बीच स्टारलिंक ने दिल्ली के नौरोजी नगर में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 50 सीटों का कार्यालय लीज पर लिया है। बता दें कि इसी जगह पर भारत में ओपनएआई ने भी अपना पहला कार्यालय लीज पर लिया है। भारत में स्टारलिंक की एंट्री से हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल कनेक्टिविटी पर बड़ा असर पड़ सकता है।
Starlink First Office in New Delhi

दिल्ली के नारोजी नगर में पहला कार्यालय खोलने के लिए WTC में 50 सीटों का ऑफिस किराए पर लिया है। इस दौरान प्रीमियम फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस कॉरपोरेट के जरिए हुई है। बता दें कि इसी जगह पर कार्यालय खोलने के लिए ओपनएआई ने भी ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। किराए पर ऑफिस स्पेस लिए जाने के बाद यह व्यवसायिक सेवाएं शुरू करने और बढ़ती परिचालन तत्परता को समझने की ओर संकेत देता है।
Starlink Open Office in New Delhi

एलन मस्क के नेतृत्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक, किफायती और हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट के माध्यम से देश के हर कोने को जोड़कर भारत को बदलने के लिए तैयार है। यह वैश्विक दिग्गज कंपनी देश में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है, उसने ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए महाराष्ट्र के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, लाइसेंस प्राप्त किया है और ग्राउंड स्टेशन स्थापित किए हैं, जिसकी योजना 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की है।
Starlink New Office

महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने एलोन मस्क की स्टारलिंक के साथ साझेदारी की है जिससे दूर के गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में उपग्रह आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी लाई जा सके। मुंबई में स्टारलिंक की उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर के साथ हुई बैठक के दौरान कंपनी ने स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलओआई पर हस्ताक्षर किए।
ALSO READ: PM मोदी का बंगाल दौरा, 32,000 करोड़ का देंगे तोहफा, जनसभा को करेंगे संबोधित



Download Android App
Download iOS App




