Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: मिहिर और नॉयना की होगी शादी, तुलसी करेगी ज़िन्दगी नयी शुरुआत, सीरियल में आएंगे महा ट्विस्ट

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के कारण चर्चा में है। कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंका दिया है। मिहिर और तुलसी, जिनके रिश्ते को आदर्श माना जाता था, अब अलग हो चुके हैं। इस टूटन के पीछे नॉयना की साजिश कामयाब होती नजर आ रही है, और इसका असर पूरे शांति निकेतन परिवार पर साफ दिखाई दे रहा है। अब तक आपने देखा कि मिहिर से अलग होने के बाद तुलसी पूरी तरह…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के कारण चर्चा में है। कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंका दिया है। मिहिर और तुलसी, जिनके रिश्ते को आदर्श माना जाता था, अब अलग हो चुके हैं। इस टूटन के पीछे नॉयना की साजिश कामयाब होती नजर आ रही है, और इसका असर पूरे शांति निकेतन परिवार पर साफ दिखाई दे रहा है।

अब तक आपने देखा कि मिहिर से अलग होने के बाद तुलसी पूरी तरह टूट चुकी है। वह अपने दर्द में डूबी रहती है और खुद को संभालने की कोशिश करती है। इसी दौरान परी उसके पास आकर अपनी गलतियों पर पछतावा जताती है, लेकिन इस बार तुलसी उसे माफ करने के मूड में नहीं होती। तुलसी साफ कर देती है कि अब वह किसी भी तरह की चालबाजी या धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं दूसरी तरफ नॉयना और गायत्री मिलकर एक नई साजिश की नींव रख देती हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी करेगी ज़िन्दगी नयी शुरुआत

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler( Source: Social Media)

आने वाले एपिसोड्स में नॉयना, शांति निकेतन में तुलसी बनने का नाटक करती नजर आएगी। वह परिवार के सामने खुद को आदर्श बहू और पत्नी साबित करने की कोशिश करेगी, जिसमें गायत्री उसका पूरा साथ देगी। इसी खेल के तहत गायत्री अपने फायदे के लिए मिहिर और नॉयना की शादी करवाने का प्लान बनाएगी। हालांकि, मिहिर और तुलसी के बच्चे नॉयना को कभी भी अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाएगा।

6 साल लीप के बाद बदलेगी तुलसी की कहानी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler( Source: Social Media)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler( Source: Social Media)

लीप से पहले Tulsi , विरानी परिवार से अलग हो चुकी हैं और वो अब अंदर और वृंदा के साथ रह रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 6 साल बाद सीरियल में कई बड़े बदलाव आएंगे। तुलसी के घर छोड़ने के बाद विरानी परिवार की नींव पूरी तरह हिल जाएगी। जहां एक तरफ तुलसी अपना नया बिजनेस शुरू कर देगी, वहीं दूसरी तरफ गायत्री और नॉइना, मिहिर के बिजनेस की कमान अपने हाथ में ले लेंगे और विरानी परिवार का बिजनेस ठप्प होने लगेगा।

बताया जा रहा है कि तुलसी के जाते ही विरानी परिवार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिलेगी और इधर तुलसी अपने पैरों पर खड़ी होकर सभी के लिए मिसाल बनेगी। नॉइना शांति निकेतन में ही रहने लगेगी हालांकि, परिवार के लोग उसे तुलसी की जगह नहीं देंगे।

Also Read: वीरानी हाउस में आयेगा तूफान, 6 साल लीप के बाद बदलेगी तुलसी की कहानी?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।