Sudarshan Reddy होंगे विपक्ष के उप-राष्ट्रपति प्रत्याशी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ऐलान

Summary :

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए BJP और कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए है। मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान करते हुए बताया कि सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उप-राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि सर्व सहमती से सुदर्शन रेड्डी का नाम तय किया गया है। बता दें कि Sudarshan Reddy सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज है। आईए विस्तार से जानते है कि कौन है कांग्रेस के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी.. #WATCH | दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विपक्षी दल ने संयुक्त रूप से बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद…

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए BJP और कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए है। मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान करते हुए बताया कि सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उप-राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि सर्व सहमती से सुदर्शन रेड्डी का नाम तय किया गया है। बता दें कि Sudarshan Reddy सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज है। आईए विस्तार से जानते है कि कौन है कांग्रेस के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी..

जानें कौन है उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी?

Sudarshan Reddy ने वकालत में महारत हासिल की है और 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे हैं। बता दें कि सुदर्शन रेड्डी का जन्म 1946 में हुआ था और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई आंध्रप्रदेश में हुई है। प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होनें उस्मानिया विश्वविद्यालय से वकालत की डिग्री हासिल की और सुदर्शन रेड्डी को अगस्त 1998 में हाईकोर्ट में सरकारी वकील नियुक्त किया गया।

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार CP Radhakrishnan के नाम पर सहमती जताई है। बता दें कि चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को इस पद की शपथ ली थी। इससे पहले, वे करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे। झारखंड के राज्यपाल रहते हुए, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।

उप-राष्ट्रपति का चुनाव
उप-राष्ट्रपति का चुनाव

कैसा होता है उप-राष्ट्रपति का चुनाव

देश के उप राष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उप राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव होगा जहां BJP ने CP Radhakrishnan को NDA के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है वहीं Sudarshan Reddy को कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि अनुच्छेद 66 के तहत उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित व नामांकित सदस्य ही वोट डालते हैं और चुनाव की प्रक्रिया गोपनीय मतपत्र से की जाती है।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कैसा रहा सुदर्शन रेड्डी का करियर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।