कर्नाटक में सुहास शेट्टी की हत्या, पुलिस ने 8 संदिग्धों को पकड़ा

Summary :

हत्या मामले में पुलिस ने बनाई पांच विशेष टीमें

कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई थीं। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भाजपा सांसद ने मामले को एनआईए को सौंपने की अपील की है। विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में कर्नाटक पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाग द्वारा गिरफ्तारियों को औपचारिक रूप देने और शनिवार को बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें बनाई थीं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें मंगलुरु के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटना की वीडियो फुटेज हासिल की है, जिससे संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिली। हालांकि, विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि हत्या से एक सप्ताह पहले, सुहास शेट्टी को पुलिस ने अपने वाहन में हथियार न रखने की चेतावनी दी थी और उनके वाहन की तलाशी ली गई थी।

मुस्लिम भीड़ ने ली बजरंग दल कार्यकर्ता की जान, कई टुकड़ों में काटकर की निर्मम हत्या

उन्होंने सवाल किया कि यह संदेश हत्यारों तक कैसे पहुंचा? अगर उसके पास हथियार होता तो शायद वह बच जाता। हत्या पुलिस की मौजूदगी से आधे किलोमीटर की दूरी पर हुई, फिर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एक हफ्ते पहले हत्यारों ने एक संदेश दिया था कि सुहास शेट्टी को खत्म कर दिया जाएगा। हत्या के बाद उन्होंने हत्या का जश्न मनाते हुए एक और संदेश दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और मंगलुरु के भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वह इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को हस्तांतरित करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सुहास शेट्टी के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। भाजपा एमएलसी सीटी रवि और पार्टी के अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही तो मंगलुरु में बदले की कार्रवाई चलती रहेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.