AI Impact Summit में शामिल होने दिल्ली पहुंचे Google CEO सुंदर पिचई, की पीएम मोदी से मुलाकात

Summary :

Sundar Pichai in India : भारत में ग्लोबल AI Summit चल रहा है और इस मौके पर दुनिया भर की हस्तियां इस समिट में शामिल हो रही हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए अब गूगल के CEO सुन्दर पिचई भारत आ चुके हैं। वे इस मौके पर AI की संभावनाओं पर अपनी बात रखेंगे। अपनी आने की खबर खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। भारत पहुंचने के बाद पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है। हमेशा की तरह यहां गर्मजोशी…

Sundar Pichai in India : भारत में ग्लोबल AI Summit चल रहा है और इस मौके पर दुनिया भर की हस्तियां इस समिट में शामिल हो रही हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए अब गूगल के CEO सुन्दर पिचई भारत आ चुके हैं। वे इस मौके पर AI की संभावनाओं पर अपनी बात रखेंगे। अपनी आने की खबर खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

भारत पहुंचने के बाद पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है। हमेशा की तरह यहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ।”

बता दें, इस मौके पर गूगल सीईओ ने सुंदर पिचई ने अन्य के साथ मिल कर प्राधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

Sundar Pichai in India : 110 देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे

Sundar Pichai in India
Sundar Pichai in India ( source : social media)

आपको बता दें, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस मौके पर 110 देशों के प्रतिनिधि एक साथ जुटेंगे, यह समिट 16 फरवरी को शुरू हुई थी और 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें दुनिया भर के सरकारी नीति निर्माता, AI एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद और टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स शामिल हो रहे हैं।

इस समिट का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाना है। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है।

Google CEO Sundar Pichai : 600 से अधिक स्टार्टअप शामिल

Sundar Pichai in India
Sundar Pichai in India ( source : social media)

यह आयोजन ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ यानी ’लोग, ग्रह एवं प्रगति’ विषयवस्तु पर आधारित तीन चक्रों में व्यवस्थित किया गया है। प्रदर्शनी में उच्च संभावना वाले 600 से अधिक स्टार्टअप शामिल हैं जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक और आम लोगों के लिए समाधान विकसित कर रहे हैं। ये स्टार्टअप ऐसे कामगार समाधान का प्रदर्शन करेंगे जो पहले से ही वास्तविक दुनिया में लागू हैं।

यह भी पढ़ें – ब्राज़ील के राष्ट्रपति का भारत दौरा आज, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर जोर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।