Siddhant Chaturvedi जल्द युवराज सिंह की बॉयोपिक में करेंगे काम? जानें एक्टर के मन की बात

Summary :

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से अपने उस ड्रीम रोल के बारे में खुलकर बात की है, जो सालों से उनके दिल के बेहद करीब है. जी हां, अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ से करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर क्रिकेट की ओर अपना रूख किया है. उन्होनें भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है. Siddhant Chaturvedi Statement:…

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से अपने उस ड्रीम रोल के बारे में खुलकर बात की है, जो सालों से उनके दिल के बेहद करीब है. जी हां, अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ से करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर क्रिकेट की ओर अपना रूख किया है. उन्होनें भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है.

Siddhant Chaturvedi Statement: सिंद्धांत ने युवराज की बायोपिक पर क्या कहा

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic
Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic (Source: Social Media)

गौरतलब है कि अमेज़ॉन प्राइम विडिओ के वेब सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में क्रिकेट की चमक-दमक के पीछे की अंधेरी दुनिया को सिद्धांत ने बखूबी दिखाया था. फिलहाल बायोपिक के संदर्भ में सिद्धांत ने एक बातचीत के दौरान कहा कि, “मैं साल 2019 से कहता आ रहा हूं और आज भी कहूंगा, बल्कि मैं इसे मैनिफेस्ट भी करता हूँ एक दिन मुझे मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने का मौक़ा मिले.

उनकी जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह वाकई अविश्वसनीय रही है. मुझे वो ना सिर्फ क्रिकेटर के तौर पर पसंद हैं, बल्कि व्यक्तित्व भी उनका शानदार ह. मैं उनके क्रिकेट के साथ उनकी लाइफस्टाइल, और समस्याओं के प्रति उनके जज्बे को भी सलाम करता हूं, जिस तरह उन्होंने परेशानियों को मात दी वो वाकई काबिलेतारीफ है, वो सच में एक आइकॉन हैं और दुनिया को उनकी कहानी ज़रूर जाननी चाहिए.”

Siddhant Chaturvedi Really do Biopic?: सिंद्धात कब करेंगे युवराज की बायोपिक

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic
Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic (Source: Social Media)

गौरतलब है कि बतौर एक्टर अपने हर किरदार में जान डाल देने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी की इस बात को सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है. हर कोई इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि जब वो उनके क्रिकेट आइडल का रोल निभाएंगे तो वो कितना शानदार होगा. यही वजह है कि अब सिद्धांत के साथ उनके फैंस भी ये मैनिफेस्ट कर रहे हैं कि सिद्धांत जल्द से जल्द युवराज सिंह की भूमिका में नज़र आएं क्योंकि युवराज सिंह की भूमिका वही कलाकार निभा सकता है, जिसमें स्टार प्रेज़ेंस के साथ-साथ भावनात्मक संवेदनशीलता भी हो और इस कसौटी पर सिद्धांत पूरी तरह खरे उतरते हैं.

Siddhant Chaturvedi Upcoming Biopic: अभी किस बायोपिक में एक्टर आएंगे नजर 

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic
Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic (Source: Social Media)

वैसे बायोपिक की बात करें तो सिद्धांत जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर ‘वी. शांताराम’ की चैलेंजिग बायोपिक में नज़र आने वाले हैं और इसके फर्स्ट लुक के साथ ही वो अपने फैंस की तारीफें भी पा चुके हैं. फिलहाल अपने करियर में रिएलिटी से जुड़ी कहानियों के प्रति अपने जुड़ाव को सिद्धांत जिस खूबसूरती से मजबूत करते जा रहे हैं, इससे ये विश्वास और पक्का हो जाता है कि अगर कभी युवराज सिंह की बायोपिक बनी, तो उसके लिए सिद्धांत चतुर्वेदी एकदम परफेक्ट कलाकार होंगे.

Siddhant Chaturvedi Upcoming Film: ‘दो दीवाने सहर में’ से सिद्धांत करेंगे खुद को प्रूफ?

Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic
Siddhant Chaturvedi In Yuvraj Singh Biopic (Source: Social Media)

ऐसे में कोई दो राय नहीं है कि इस वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ से सिद्धांत अपने करियर के एक निर्णायक दौर में कदम रख रहे हैं, ऐसे में एक्टर युवराज सिंह की बॉयोपिक करेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: O Romeo की कमाई में अचानक आई गिरावट, मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।