Arabic Mehndi Designs for Eid: भारत में 19 फरवरी से रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। जिसके बाद 19 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का त्योहार आपसी प्रेम, इबादत और खुशियां बांटने का अवसर है। इस दिन नए कपड़ों की चमक और रसोई में बनी मीठी सेवइयों की खुशबू हर घर को महका देती है। जहां लोग एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं, वहीं महिलाओं के लिए यह त्योहार तब तक अधूरा है जब तक उनकी हथेलियों पर मेहंदी का रंग न चढ़े। हर साल की तरह इस बार भी ईद के लिए Arabic Style…
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: AI Generated)
Arabic Mehndi Designs for Eid: भारत में 19 फरवरी से रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। जिसके बाद 19 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का त्योहार आपसी प्रेम, इबादत और खुशियां बांटने का अवसर है। इस दिन नए कपड़ों की चमक और रसोई में बनी मीठी सेवइयों की खुशबू हर घर को महका देती है। जहां लोग एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं, वहीं महिलाओं के लिए यह त्योहार तब तक अधूरा है जब तक उनकी हथेलियों पर मेहंदी का रंग न चढ़े। हर साल की तरह इस बार भी ईद के लिए Arabic Style Mehndi Designs काफी पसंद किए जा रहे हैं।
अगर आप इस ईद पर अपने हाथों के लिए सुंदर और Easy Hand Mehndi Design की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे चुनिंदा ऑप्शंस दिखाएंगे जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ लगाने में भी बेहद आसान हैं। आइए देखते हैं Trendy Eid Mehndi Designs जिन्हें आप इस बार ट्राई कर सकती हैं।
Arabic Mehndi Designs for Eid: ईद पर हाथों पर सजाएं ये ट्रेंडी अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स
1. Floral Arabic Mehndi Design
Arabic Mehndi Design (Image: Social Media)
अरेबिक मेहंदी की ये डिज़ाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रही है। इसमें पूरे हाथ को भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए कलाई से शुरू करते हुए एक टेढ़ी लाइन खींचकर Index Finger तक ले जाएं। अब इसमें बड़े-बड़े फूल और पत्तियां बनाएं। इसके बाद, डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए फूलों और पत्तियों पर मेहंदी से हल्की शेडिंग करें।
2. Dome Mehndi Design
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: Social Media)
अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड लाइनों और खाली स्पेस के लिए जानी जाती है। ईद पर गुंबद वाली इस डिजाइन में आपको काफी यूनिक और ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। इसके साथ आप अपने पसंद के हिसाब से नेल आर्ट भी करवा सकती हैं।
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: Social Media)
यह मेहंदी डिजाइन फुल फ्लोरल जाल पैटर्न पर है। कलाई से लेकर उंगलियों तक गुलाब के फूलों से जाल सा थ्री डी लुक दिया गया है, ये हाथों को भरा और मॉर्डन दिखाती है। यह मेहंदी डिजाइन हर ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। इस बार ईद के लिए यूनिक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो ये वाली जरूर ट्राई करें।
4. Finger Mehndi Design
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: Social Media)
इस बार ईद पर अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहते, तो सिर्फ उंगलियों पर डिज़ाइन बना सकते हैं। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इसे बनाने के लिए उंगलियों के बीच में रिंग जैसे पैटर्न बनाएं। इन्हें आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। जैसे प्लेन लाइन और डॉट्स या फिर जालीदार रिंग। इसे बनाने में मात्र 5 से 10 मिनट लगते हैं।
5. Arabic Bel Mehndi Design
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: Social Media)
अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें बड़े फूल, पत्ते और बेलें बनाई जाती हैं, जो बहुत जल्दी बन जाती हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं होती, फिर भी यह स्टाइलिश लगता है। यह डिजाइन ईद के लिए बेस्ट रहेगा।
6. Mandala Arabic Design Mehndi
Arabic Mehndi Designs for Eid (Image: Social Media)
अरेबिक मेहंदी की मंडला डिजाइन अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जानी जाती है। इसमें हाथ के बीचों-बीच और उंगलियों पर बड़े और गहरे मंडला पैटर्न होते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इस डिज़ाइन में फुल और पत्तियों के मोटिफ्स होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं। तीज-त्योहारों के लिए ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।