BREAKING: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

Summary :

Sunetra Pawar New Deputy CM: आज का दिन महाराष्ट्र के राजनीतिक के लिए बेहद खास दिन है। सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी हैं। सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में CM फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री लोक भवन में मौजूद रहे. Sunetra Pawar New Deputy CM: विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद बनीं डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री बनने से…

Sunetra Pawar New Deputy CM: आज का दिन महाराष्ट्र के राजनीतिक के लिए बेहद खास दिन है। सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी हैं। सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में CM फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री लोक भवन में मौजूद रहे.

Sunetra Pawar New Deputy CM: विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद बनीं डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री बनने से पहले सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले पहुंचीं, जहां उन्होंने अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया।

Sunetra Pawar New Deputy CM (Image- S-M)
Sunetra Pawar New Deputy CM (Image- S-M)

Sunetra Pawar Deputy CM: बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन

28 जनवरी को बारामती में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में अजित पवार की अचानक मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई थी। अजित पवार के निधन के बाद बारामती की सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुनेत्रा पवार उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।

Sunetra Pawar New Deputy CM (Image- S-M)
Sunetra Pawar New Deputy CM (Image- S-M)

Sunetra Pawar Oath Ceremony: शपथ से पहले छोड़ी राज्यसभा सदस्यता

शपथ ग्रहण करने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभाल सकें। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी पार्टी सुनेत्रा पवार की खाली हुई राज्यसभा सीट पर उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को भेजने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 916 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोज़गार’ के तहत अब तक मान सरकार ने दी 63,943 सरकारी नौकरियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।