कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन होगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

Summary :

कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन के कारण दिल्ली की सभी सीमाओं पर लगे भारी जाम से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कृषि कानूनों को लेकर किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध जारी है। 21वे दिन भी जारी किसान आंदोलन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। किसान आंदोलन से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दायर की गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन के कारण दिल्ली की सभी सीमाओं पर लगे भारी जाम से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 3 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। इन याचिकाओं पर चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जसटिस वी रामसुब्रमणयम की बेंट सुनवाई करने वाली है। कानून की पढ़ाई कर रहे ऋषभ शर्मा नाम के एक शख्स द्वारा दायर याचिका में किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने की मांग की गई है।
साथ ही याचिका में दावा किया गया है कि भारी संख्या में बॉर्डर्स पर लोगों के इकट्ठा होने से कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। याचिका में आगे कहा गया कि लोगों को हटाना आवश्यक है, क्योंकि इससे सड़कें ब्लॉक हो रही हैं व इमरजेंसी और मेडिकल सर्विस भी बाधित हो रही है। प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा तय स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।  
कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच पिछले कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सरकार को लिखित में जवाब दिया गया है। किसान मोर्चा ने सरकार से अपील की है कि वो उनके आंदोलन को बदनाम ना करें और अगर बात करनी है तो सभी किसानों से एक साथ बात करें। 

Desk Team