Suresh Gopi Oath: केरल से भाजपा के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी रविवार को नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल में शपथ ली। बता दें कि वे आज अपने परिवार के साथ इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
Highlights
. केरल में भाजपा की एंट्री
. सांसद सुरेश गोपी ने मोदी कैबिनेट में ली शपथ
Suresh Gopi Oath: मोदी कैबिनेट में ली शपथ
केरल से भाजपा के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी(Suresh Gopi Oath) रविवार को नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल में शपथ ली। बता दें कि वे आज अपने परिवार के साथ इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। बता दें कि दक्षिण भारत के राज्य केरल में कमल खिलाने वाले एक्टर सुरेश गोपी को पहली बड़ी जीत पर बीजेपी ने बड़ा इनाम दिया है। वह नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने शपथ से पहले उन्होंने बयान दिया था कि वह मंत्री नहीं बनना चाहते हैं, मगर वह चाहते हैं कि सरकार उनकी उन प्रोजेक्ट को लागू करे, जो उन्होंने केरल के लोगों के कल्याण के लिए सोचा है।
Suresh Gopi की संपत्ति
अप्रैल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे के अनुसार, सुरेश गोपी 12 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति(Suresh Gopi Oath) के मालिक हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने 4 करोड़ 39 लाख 68 हजार 960 रुपये की आय घोषित की। उनके पास आठ गाड़ियां, जिसकी कीमत 2.53 करोड़ बताई गई है। गोपी के पास 1 किलो 25 ग्राम सोना है। उनकी चल संपत्ति 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
हलफनामे के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के पास खेती योग्य दो प्लॉट, तिरुनेलवेली में 82.4 एकड़ जमीन, गैर-कृषि भूमि के सात प्लॉट और सात मकान भी है। इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 8,59,37,943 रुपये बताई गई है।


Download Android App
Download iOS App





