कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए रविवार को आरोप लगाया कि चीन ने जबरन भारतीय जमीन को हथिया लिया है। भारतीय सेना प्रमुख एम.एम. नरवने ने कहा है कि चीन से लगने वाली सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सेना का हटना शुरू हो गया है।
चीन द्वारा भारत माँ की सरजमीं पर जबरन क़ब्ज़ा करने बारे “लाल आँख” मोदी सरकार ने तो “रहस्यमयी मौन” साध रखा है पर आर्मी चीफ़ ने ये साफ़ शब्दों में कह ही दिया।
क्या अब 56 इँच बताएँगे की पँगोंग की चौटियों से चीन का क़ब्ज़ा कब और कैसे छुड़वाएँगे?https://t.co/qbTckBKBZO
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 14, 2020
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “चीन द्वारा भारत मां की भूमि पर जबरन कब्जा करने के बारे में ‘लाल आंख’ मोदी सरकार ने तो ‘रहस्यमयी चुप्पी’ साध रखी है, पर आर्मी चीफ ने ये साफ शब्दों में कह ही दिया। क्या अब 56 इंच बताएंगे कि पंगोंग की चोटियों से चीन का कब्जा कब और कैसे छुड़वाएंगे?”
उनकी यह टिप्पणी जनरल नरवने की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था गलवान इलाके से चीनी और भारतीय सेनाओं का हटना शुरू हो गया है और दोनों पक्षों की सेनाएं चरणबद्ध तरीके से हट रही हैं।
ओडिशा स्थित महानदी में डूबा 500 साल पुराना मंदिर मिला
सुरजेवाला ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में सीमा के पास एक झड़प की घटना के बाद कथित रूप से नेपाल पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति को प्रताड़ित करने पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। सुरजेवाला ने पूछा, “क्या ‘लाल आंख’ (मोदी) और सुशासन बाबू (बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) जवाब देंगे?” उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की जिसमें नेपाल पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने भारत लौटने के बाद अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी मीडिया को बताई है।


Download Android App
Download iOS App



