ट्विटर पर तत्काल रिप्लाई देने के लिए मशहूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट उन्होंने ही किए थे, उनके भूत ने नहीं। एक ट्विटर यूजर समित पधी ने ट्वीट किया था,’जो ये ट्वीट्स कर रहा है वह निश्चित रूप से सुषमा स्वराज नहीं हैं।
जन संचार से जुड़े कुछ लोग अपनी ड्यूटी कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें मेहनताना मिलता है।’ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘निश्चिंत हो जाओ, यह मैं हूं, मेरा भूत नहीं।’
सुषमा स्वराज बोलीं- अपने वादों की कसौटी पर खरी उतरी मोदी सरकार
पिछले सप्ताह एक ट्वीटकर्ता ने उनसे पूछा था कि वह खुद को ‘चौकीदार’ क्यों कहती हैं तो सुषमा स्वराज ने जवाब में ट्वीट किया था, ‘क्योंकि मैं भारतीय हितों तथा विदेशों में बसे भारतीय नागरिकों की ‘चौकीदारी’ कर रही हूं।’


Download Android App
Download iOS App



