Lok Sabha Election 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अटकले लगाई जा रही थी की स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द अपनी पार्टी का एलान कर सकते है और हुआ भी वही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नै पार्टी को लॉन्च कर दिया है
Highlights
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने लॉन्च की अपनी नई पार्टी
- इस बजह से छोड़ी सपा
- ये है स्वामी प्रसाद मौर्य का पोलिटिकल स्टेटस
स्वामी प्रसाद मौर्य ने लॉन्च की अपनी नई पार्टी
स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अटकले लगाई जा रही थी की स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द अपनी पार्टी का एलान कर सकते है और हुआ भी वही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नै पार्टी को लॉन्च कर दिया है और अपनी नै पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है
इस बजह से छोड़ी सपा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया था कि उनके साथ भेदभाव हो हुआ। एक चिट्ठी में स्वामी प्रसाद ने लिखा था कि मैं नहीं समझ पाया कि मैं एक राष्ट्रीय महासचिव हूं, जिसका कोई भी बयान निजी बयान हो जाता है और पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव व नेता ऐसे भी हैं, जिनका हर बयान पार्टी का हो जाता है, एक ही स्तर के पदाधिकारियों में कुछ का निजी और कुछ का पार्टी का बयान कैसे हो जाता है, यह मेरी समझ के परे है।
ये है स्वामी प्रसाद मौर्य का पोलिटिकल स्टेटस
सपा में आने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में थे माना जाता है कि स्वामी प्रसाद की ओबीसी समुदाय पर अच्छी पकड़ है। बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे। हालांकि, 5 साल के बाद ही उनका बीजेपी से भी मोहभंग हो गया और वह सपा में शामिल हो गए।


Download Android App
Download iOS App




