तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 54 घायल

Summary :

Tamil Nadu Bus Collision:  तमिलनाडु में कराईकुडी के पास दो सरकारी बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 54 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। शिवगंगा जिला पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तुइरुपत्तूर उप-मंडल और नचियार पुरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विवेकानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक अन्य तमिलनाडु सरकार की बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। Tamil Nadu Bus Collision पुलिस ने बताया…

Tamil Nadu Bus Collision:  तमिलनाडु में कराईकुडी के पास दो सरकारी बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 54 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। शिवगंगा जिला पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तुइरुपत्तूर उप-मंडल और नचियार पुरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विवेकानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक अन्य तमिलनाडु सरकार की बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

Tamil Nadu Bus Collision

Tamil Nadu Bus Collision
Tamil Nadu Bus Collision (source: social media)

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए कराईकुडी सरकारी अस्पताल, तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और शिवगंगा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी, अग्निशमन और बचाव दल मौके पर पहुँचे और घायलों को बचाने की पूरी कोशिश की। शिवगंगा ज़िले के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और तिरुपत्तूर के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे और तेजी से बचाव अभियान चलाया गया।

Tamil Nadu Bus Accident Update

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना का कारण तेज गति, खराब दृश्यता या चालक की थकान की जांच की जा रही है। घायलों को शिवगंगा और कराईकुडी के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां आपातकालीन टीमें फ्रैक्चर, सिर की चोटों और आघात के कई मामलों का इलाज कर रही हैं। वहीं कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल था, यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे थे, सड़क पर टूटे हुए कांच बिखरे पड़े थे और स्थानीय लोग बस के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बचा रहे थे।

President Murmu Pray For Recovery

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्होंने उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Tamil Nadu Road Accident

Tamil Nadu Road Accident
Tamil Nadu Road Accident (source: social media)

पुलिस द्वारा यातायात बहाल करने से पहले लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। रविवार की दुर्घटना ने एक बार फिर तमिलनाडु में घातक सड़क दुर्घटनाओं की चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर किया है। कुछ दिन पहले ही तेनकासी जिले में दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

ALSO READ: मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर रखेंगे मस्जिद की नींव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।