Tamil Nadu : श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को किया गिरफ्तार

Summary :

Tamil Nadu : श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त कर लिया गया है। सभी मछुआरों को श्रीलंका के मन्नार नौसेना शिविर ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आठ मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम क्षेत्र के हैं। Highlight :  श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया मछुआरों पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के है आरोप गिरफ्तार किए गए सभी आठ मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम क्षेत्र…

Tamil Nadu : श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार तड़के तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त कर लिया गया है। सभी मछुआरों को श्रीलंका के मन्नार नौसेना शिविर ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आठ मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम क्षेत्र के हैं।

Highlight : 

  • श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया
  • मछुआरों पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के है आरोप
  • गिरफ्तार किए गए सभी आठ मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम क्षेत्र के हैं

रामेश्वरम क्षेत्र के आठ मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित अवैध शिकार के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार - Vibes Of India

मछुआरा संघ के नेता आर. राजेंद्रन ने गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई के लिए राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हमारे मछुआरों की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है और हम इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध जताते हैं।

मछुआरों पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने का आरोप

Indian Navy to Repatriate Fishermen Stranded in Iran - Equitypandit

बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने एक दिन पहले ही नागापट्टिनम और रामेश्वरम से 11 तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा था कि 2024 की शुरुआत से अब तक तमिलनाडु के कुल 324 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु के रामेश्वरम, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम के मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना के डर से समुद्र में जाना नहीं चाहते।

2024 की शुरुआत से अब तक तमिलनाडु के कुल 324 मछुआरे गिरफ्तार

No kerosene, no food, Sri Lanka's fishermen say

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में गहरे समुद्र में घायल हुए मछुआरे रामलिंगम की पत्नी के. श्रीमती ने मीडिया से कहा, अब हम अपने लोगों के समुद्र में जाने से डरते हैं। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना के हमलों का सामना करना पड़ता है। पता नहीं कौन कब गिरफ्तार कर ले। जब तक भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार हस्तक्षेप नहीं करती और इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालती, तब तक हम भूखे मर जाएंगे। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से स्थायी समाधान के लिए केंद्र पर दबाव डालने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh