‘Indigo’ की मुंबई-दोहा उड़ान में तकनीकी समस्या, चार घंटे विमान में इंतजार करते रहे यात्री

Summary :

Indigo: रविवार को मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो’ विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई जिसके बाद विमान के अंदर यात्रियों को चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। Highlights ‘Indigo’ की मुंबई-दोहा उड़ान में तकनीकी समस्या चार घंटे विमान में यात्रियों को करना पड़ा इंतजार इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी ‘Indigo’ विमान में तकनीकी समस्याके कारण घंटों इंतजार करते रहे यात्री मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो(Indigo)’ की एक उड़ान के यात्रियों को रविवार को विमान के अंदर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण…

Indigo

Indigo: रविवार को मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो’ विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई जिसके बाद विमान के अंदर यात्रियों को चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।

Highlights

  • ‘Indigo’ की मुंबई-दोहा उड़ान में तकनीकी समस्या
  • चार घंटे विमान में यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
  • इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी

‘Indigo’ विमान में तकनीकी समस्याके कारण घंटों इंतजार करते रहे यात्री

मुंबई से दोहा जाने वाली ‘इंडिगो(Indigo)’ की एक उड़ान के यात्रियों को रविवार को विमान के अंदर चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई। तकनीकी समस्या के कारण विमान चार घंटे से अटका हुआ है और आव्रजन अधिकारी यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं।रविवार की सुबह विमान में सवार एक यात्री ने ‘एक्स’ पर बताया कि त कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उन्हें उड़ान में देरी के कारण काफी देर तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। इस विमान को रविवार तड़के उड़ान भरनी थी।

Indigo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, मुंबई जा रहा विमान कोलकाता वापस लौटा, 156 यात्री थे सवार - Kolkata to Mumbai Indigo flight returns AFTER technical issues NTC - AajTak

‘Indigo’ विमान में तकनीकी कारणों से देरी हुई

एयरलाइन कंपनी ‘Indigo’ ने कहा कि मुंबई से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली इसकी उड़ान संख्या- 6E 1303 में तकनीकी कारणों से देरी हुई। रविवार को मुंबई और दोहा के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 1303 रद्द कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने माफी जारी की है और कहा है कि ग्राहकों को होटल उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उनके अंतिम गंतव्य के अनुसार उनकी बुकिंग की जा रही है। इससे पहले, तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हुई थी, हालांकि, अतिरिक्त समय अंतराल के कारण इसे अंततः रद्द कर दिया गया था।

Kannur-Doha IndiGo flight diverted to Mumbai after 'technical issue' | Latest News India - Hindustan Times

यात्रियों को एयरपोर्ट पर की गई आवश्यक व्यवस्था- इंडिगो एयरलाइंस

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से प्रेस बयान में कहा गया है, ” मुंबई से दोहा के लिए संचालित इंडिगो की उड़ान 6E 1303 तकनीकी कारणों से देरी से चली। हमारी एयरपोर्ट टीम ने प्रभावित ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान की और जलपान और आवश्यक व्यवस्था की। विमान ने एक-दो बार अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न प्रक्रियात्मक देरी के कारण अतिरिक्त समय अंतराल के कारण अंततः इसे रद्द करना पड़ा इससे पहले 7 सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस ने विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण विमान में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होने के बाद दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करने के बाद माफी मांगी थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta