Tejpal Singh: रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले तेजपाल सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रूसी दूतावास ने पंजाब के अमृतसर में रहने वाले तेजपाल सिंह के परिवार से डीएनए रिपोर्ट मांगी है।
Highlights
- रूस-यूक्रेन युद्ध में Tejpal Singh की मृत्यु
- रूस से भारत लाया जाएगा तेजपाल सिंह का शव
- दूतावास ने परिवार से मांगी डीएनए रिपोर्ट
रूस-यूक्रेन युद्ध में तेजपाल सिंह की हुई मृत्यु
रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले तेजपाल सिंह(Tejpal Singh) रूसी सेना में तैनात थे। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही उनका परिवार भारत सरकार से तेजपाल का शव भारत लाने की मांग कर रहा था। तेजपाल की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि दूतावास ने उनके पति की मां की डीएनए रिपोर्ट मांगी है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।
भारतीय दूतावास ने परिवार से मांगी डीएनए रिपोर्ट
परमिंदर कौर ने कहा, मेरे पति के शव के बारे में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ डीएनए रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस घर आई थी और तेजपाल की फाइलें साथ लेकर चली गई है। आगे की जानकारी देने के लिए परिवार के सदस्यों को सोमवार को मिलने के लिए बुलाया गया है।
परिवार को Tejpal Singh की मौत के बारे में 9 जून को चला पता
परमिंदर कौर ने कहा कि हमें तीन महीने तक तेजपाल की मौत की खबर तक नहीं थी। लेकिन, 9 जून को परिवार को तेजपाल की मौत के बारे में पता चला। उनकी मौत करीब पांच महीने पहले हुई थी। हमारे बच्चे सिर्फ इंतजार करते रहे कि पापा से वीडियो कॉल पर बात होगी। वहीं, तेजपाल की मां ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहती हूं। अगर हमारी सरकारें अच्छी होतीं तो मेरा बेटा आज विदेश जाकर नहीं मरता।
तेजपाल सिंह(Tejpal Singh) इस साल जनवरी में रूस गया था। कुछ समय बाद ही वह रूस की सेना में शामिल हो गया और यूक्रेन में युद्ध के दौरान शहीद हो गया। मार्च में ही तेजपाल की मौत हुई थी, लेकिन परिवार को उसकी मौत की खबर 9 जून को मिली।


Download Android App
Download iOS App



