पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज

Summary :

Manu Bhaker Secures First Medal for India: पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा दिन भारत के लिए काफी खास रहा। दूसरे दिन ही भारत की झोली में कांस्य पदक आ गया। भारतीय स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा दिया। इसी के साथ मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली निशानेबाज बन गई हैं। भारत का यह पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भी है। मनु का फाइनल में कुल स्कोर 221.7 अंक रहा। मनु भाकर का फाइनल में स्कोर पहली 5 शॉट सीरीज : 10.6, 10.2,9.5,9.6…

Manu Bhaker

Manu Bhaker Secures First Medal for India: पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा दिन भारत के लिए काफी खास रहा। दूसरे दिन ही भारत की झोली में कांस्य पदक आ गया। भारतीय स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा दिया। इसी के साथ मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली निशानेबाज बन गई हैं। भारत का यह पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भी है। मनु का फाइनल में कुल स्कोर 221.7 अंक रहा।

मनु भाकर का फाइनल में स्कोर

  • पहली 5 शॉट सीरीज : 10.6, 10.2,9.5,9.6 और कुल 50.4
  • दूसरी 5 शॉट सीरीज : 10.1, 10.3, 9.6, 10.3, 10.3 और कुल 49.9
  • बाकी के शॉट 10.5, 10.4, 9.8, 9.9, 10.2,10.1,10.0, 10.1,10.3

मनु भाकर क्वालीफाइंग राउंड में कुल 580 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही. भाकर ने पहली दो सीरीज में 97-97 प्वाइंट, जबकि तीसरे चौथे और पांचवें सीरीज में 96-96 प्वाइंट हासिल किए।
मनु का यह दूसरा ओलंपिक है इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। इस साल वह 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम, और 25 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा ले रही है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News