किसानों पर फिर मेहरबान हुई केंद्र सरकार! अब इस नई योजना को दी मंजूरी

Summary :

मोदी सरकार ने किसानों  को बड़ी सौगात दी है. सरकार की तरफ से  नई योजना ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को हरी झंडी दे दी है. इस योजना के तहत हर साल 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 100 जिलों में कृषि सुधार के काम किए जाएंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के ज़रिए, खेती की उत्पादकता बढ़ाई जाएगी, फसलों में विविधता को बढ़ावा मिलेगा, टिकाऊ खेती के तरीकों को अपनाया जाएगा, फसल कटाई के बाद भंडारण की सुविधा बेहतर होगी, सिंचाई प्रणाली को मज़बूत किया जाएगा और किसानों को ऋण आसानी से मिल सकेगा. NLC…

मोदी सरकार ने किसानों  को बड़ी सौगात दी है. सरकार की तरफ से  नई योजना ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को हरी झंडी दे दी है. इस योजना के तहत हर साल 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 100 जिलों में कृषि सुधार के काम किए जाएंगे.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के ज़रिए, खेती की उत्पादकता बढ़ाई जाएगी, फसलों में विविधता को बढ़ावा मिलेगा, टिकाऊ खेती के तरीकों को अपनाया जाएगा, फसल कटाई के बाद भंडारण की सुविधा बेहतर होगी, सिंचाई प्रणाली को मज़बूत किया जाएगा और किसानों को ऋण आसानी से मिल सकेगा.

NLC इंडिया लिमिटेड को मिली खास छूट

कैबिनेट ने एक और अहम फैसला लेते हुए NLC इंडिया लिमिटेड को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) के लिए बने मौजूदा निवेश नियमों से विशेष छूट दी है. इस फैसले से NLC इंडिया लिमिटेड अब अपनी सहायक कंपनी NLC इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकेगी. यह कंपनी आगे चलकर विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करेगी.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनके सफल मिशन के लिए बधाई दी. मंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन का मिशन केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है.

इससे बच्चों और युवाओं में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे इस क्षेत्र को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे. इसके साथ ही अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देगा और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें-NCERT ने कक्षा 8 की इस किताब में किए अहम बदलाव, मुगलों को बताया…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।