‘युद्ध की घोषणा अप्रत्याशित थी…’, सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के सचिन पायलट

Summary :

सचिन पायलट ने ट्रंप के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना

सचिन पायलट ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने आतंकवादियों और पाकिस्तान की भूमिका पर ध्यान नहीं दिया, जबकि मुंबई और पुलवामा जैसे हमलों में पाकिस्तान का हाथ साबित हो चुका है।

India-Pakistan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कई बार इस मुद्दे पर टिप्पणी की, लेकिन कभी भी आतंकवाद या आतंकवादियों का ज़िक्र नहीं किया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिन पायलट ने कहा कि ट्रंप ने मुंबई, पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका पर कुछ नहीं कहा, जबकि इनके पीछे पाकिस्तान का हाथ साबित हो चुका है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने बिना किसी वजह कश्मीर का मुद्दा उठाया, जबकि पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाना चाहता है.

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

पायलट ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर 1994 में पारित उस प्रस्ताव को फिर से दोहराया जाए जिसमें यह साफ कहा गया था कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा है और हम उसे वापस लाएंगे.

भारत के हिस्से का हर बूंद पानी भारत में ही रहेगा, सिंधु जल संधि पर बोले गजेंद्र शेखावत

अमेरिकी सीजफायर घोषणा पर उठाए सवाल

पायलट ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीजफायर की घोषणा अप्रत्याशित थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पाकिस्तान खुद एक अस्थिर देश है, जिसे उसकी सेना और आईएसआई चलाते हैं, तो वह सीजफायर का भरोसा कैसे दे सकता है?

पायलट ने की भारतीय सेना की तारीफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की एक कोशिश लगती है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।