कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक को फेसबुक पर की गई अपनी एक पोस्ट में यह आरोप लगाने पर निलंबित कर दिया है कि राज्य सरकार राज्य में डेंगू की बीमारी से संबंधित तथ्यों को दबा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अरूणाचल दत्त चौधरी की पोस्ट जनता में चीजें गलत तरह से पेश करने वाले और अस्पताल प्रशासन के लिए अपमानजनक है।
चिकित्सक एक एमडी हैं और उत्तर 24 परगना जिला स्थित बारासात जिला अस्पताल में तैनात थे। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि छह अक्तूबर को 500 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। उन्होंने इसमें इस बारे में भी लिखा है कि किस तरह से उन्होंने कई मरीजों के इलाज में संघर्ष किया जिसमें से कई फर्श पर पड़े हुए थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत जनवरी से राजकीय अस्पतालों में 19 मौतें हुई हैं और विभिन्न सरकारी क्लीनिक में 18 हजार से अधिक मामले आये। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी सरकार राज्य में डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या को दबाने का प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



